फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्रहमदेवता का हुआ दुग्धाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के राजाराम का पुरा स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर पर तीन दिवसीय श्रावणी पर्व का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने तड़के ब्रह्मदेवता का दुग्धाभिषेक किया। यज्ञ ब्रह्म श्रीराम शंकर मुनि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया। अंत में 51 नारियल के गोलों में देशी घी, गाय के दूध से बनी खीर आदि भरकर आहुति दी गई। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर यज्ञ ब्रह्म श्रीराम शंकर मुनि ने कहा कि प्रत्येक मानव जाति को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्यदेवता को अवश्य नमन करना चाहिए। जो प्राणी ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य देवता का नमन करता है उसे कोई रोग, ब्याधि, आपत्ति, विपत्ति छू नहीं सकती है। अंत में ब्रह्मजागरण समिति के अध्यक्ष नंदलाल साहनी ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। ब्रह्म मुहूर्त का समय 24 घंटे में एक घंटे का होता है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें