फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक समस्याओं के प्रति रहें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दोहरीघाट के पीयूष श्रीवास्तव और पुनीत मिश्र के नेतृत्व में रविवार को मां विंध्यवासिनी शिक्षण सेवा ट्रस्ट बंधनपुर में पड़ोस युवा संसद संगोष्ठी के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओ को सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल स्वच्छ भारत निर्मल भारत मिशन पर चर्चा कर युवाओं को संदेश दिया गया। इसके बाद महाविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सनातन प्रसाद नारायण राय ने मां सरस्वती चित्र का पूजन अर्चन करके किया। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। संगोष्ठी में युवाओं को संबोधित करते हुए सनातन प्रसाद नारायण राय ने कहा कि स्वच्छ भारत निर्मल भारत के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा। सभी युवाओ को अपने अपने गांवों का वातावरण स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी है। वही महाविद्यालय की प्रबंधक और अधिवक्ता पूनम यादव ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने में पेड़ों की अहम भूमिका होती है। इसलिए पेड़ों को जीवनदाता कहा गया है। संगोष्ठी में उपस्थित सभी युवाओं को एक पौधा लगाने व् उसका संरक्षण करने का शपथ दिलाया।वही विद्यालय प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवकों व विद्यालय की प्रबंधिका द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश यादव , ओमप्रकाश मिश्र, नरेंद्र तिवारी, बहादुर यादव, प्रवेश, संतोष और नेहरू युवा मंडल परिखापुर के सदस्य विनीत मिश्र, संजीत पटेल, मोनू पाण्डेय, रामसुंदर, श्यामसुंदर आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें