फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली में ज्ञापन सौंपने जा रहें दस को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मंडल मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भाग लेने के लिए जा रहे साइकिल सवार दस लोगों को पुलिस ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास से दबोचा और उन्हे बलिया जिले के रसड़ा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर साइकिल सवार दबोचे गए। साथ ही उन्हे उनके जिले की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस की मानें तो सभी पीएम की रैली में विरोध प्रदर्शन करने के लिए बलिया से रवाना हुए थे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में राधेश्याम यादव पुत्र तेजनरायन यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य है, वह बलिया जिले के दोकती थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा जप्ती गांव का निवासी है। इसके अलावा कमलेश कुमार बिहार राज्य का रहने वाला है। इनके अलावा पकड़े गए साइकिल सवारों में अमर कुमार यादव, विमल कुमार , गोल्डेन कुमार, राजेश केसरी, मो. अरशद और कामेश्वर शामिल है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से कुछ पंफलेट बरामद हुआ, इसमें लिखा है कि सांसद का पुत्र सांसद, विधायक का पुत्र ही विधायक बनेगा यदि ऐसा ही होगा तो देश का विकास कैसे होगा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों का किसी दल से नहीं हैं, लेकिन नगर क्षेत्र के सिकटिया ओवर ब्रिज के पास उनका सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। थानाध्यक्ष रसड़ा ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि मऊ पुलिस ने उन्हे दस लोगों को सुपुर्द किया है, जिन्हे थाने में नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें