मऊ। जिले के व्यापारी समाज के सदस्यों की बैठक बुधवार को नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें व्यापारी समाज की वरिष्ठ सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल पर कुछ तथाकथित लोगों द्वारा जिला पंचायत के ठेकों को लेकर अनियमिता तथा गलत दबाव बनाकर उत्पीड़न किए जाने की निंदा की गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा व्यापारी समाज के वरिष्ठ सदस्य भगवान दास गुप्ता ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के उत्पीड़न की कार्यवाही पर जिला प्रशासन द्वारा लगाम नहीं कसा गया तो जिला बंद करने का निर्णय लिया गया। 14 जुलाई को आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आगमन के दौरान पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा। वैश्य समाज के प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के खिलाफ मऊ जनपद का व्यापारी एवं वैश्य समाज पूरी तरह लामबंद है। बैठक में अजय गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार वर्मा एडवोकेट, मुहम्मदाबाद से पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लालजी वर्मा, वलीदपुर से पूर्व प्रधान संजय गुप्ता, बबलू ठठेरा, नंद किशोर गुप्ता, भाजपा नेता हरिकृष्ण बरनवाल, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मीना अग्रवाल, गुलाब चंद गुप्ता, नौमी गुप्ता, राजकृष्ण दास एडवोकेट, रजनीश प्रजापति एडवोकेट, अमित कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विजय बरनवाल आदि शामिल रहे।