मंडलायुक्त आजमगढ़ के आदेश के विरुद्व अधिवक्ताओं का चल रहा कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। इसके चलते वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक मंडलायुक्त अपना आदेश वापस नहीं लेते हैं अथवा उनका स्थानांतरण नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय और मंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जब तक मंडलायुक्त अपना आदेश वापस नहीं लेते हैं, अथवा उनका स्थानांतरण नहीं हो जाता है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा । तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बुधवार को बैठक कर मंडलायुक्त से अपना आदेश वापस लेने की मांग किया। अध्यक्षता सुभाष सिंह और संचालन मंत्री शिवनरायन राय ने किया। दस मौके पर अजीतलाल श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, राजेंद्र चौहान, बद्रीनाथ सिंह, अखिलानंद सिंह, ओमप्रकाश पांडेय आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
मधुबन तहसील के अधिवक्ताओ ने भी अपना आंदोलन जारी रखते हुए मण्डलायुक्त से आदेश वापस लेने की मांग किया। घोसी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी अपना आंदोलन जारी रखते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहकर मंडलायुक्त से अपना आदेश वापस लेने की मांग किया। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के अधिवक्ता भी पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे ।