मधुबन। भूसा बनाते समय ट्रेक्टर से निकली चिंगारी को लेकर सोमवार की शाम को फायर बिग्रेड कर्मियों से मारपीट की गई। गेंहू की फसल काट दी गई थीं जिसकी वजह से काफी नुकसान तो नही हुआ लेकिन फायर कर्मियों पर लोगों ने अपना गुस्सा जमकर उतारा।फायर कर्मी निर्मल कुमार, लालचंद,हरेराम और हन्नान की माने तो उनके साथ भद्दी गालियों के साथ मारपीट की गई।इसके बाद फायर कर्मी हताश मन से किसी तरह आग पर काबू पाए।इसकी सूचना फायरकर्मियों ने अपने अपने विभाग सहित थाने के इंचार्ज को भी बताकर मुकदमा लिखने की मांग की है।कहा कि अगर ऐसा होता रहा तो हमे काम करने में दिक्कत आएगी।
मधुबन मझवारा मार्ग पर चचाईपार के पश्चिम ताल के खेत में कटी गेंहू की फसल से एक ट्रैक्टर भूसा बना रहा था।इसी बीच ट्रेक्टर के बड़े पहिये का बैरिंग फुट गया और ड्राइवर को इन बात का पता नही चल सका।ड्राइवर उसी तरह गाड़ी चलाता रहा जिसमें रगड़ की वजह से चिंगारी निकली और डंठल में आग पकड़ ली।तेज पछुआ हवा के चलते आग तेजी से बढ़ती गई।इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया तो मौके पर मधुबन से फायर ब्रिगेड की चोटी गाड़ी पहुंच कर आग बुझाने लगी।इसी बीच गांव के कुछ शरारती तत्व फायरकर्मियों पर लेट पहुंचने का आरोप लगाते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करने लगे।