पिपरीडीह। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश का असर अब गेहूं की फसल पर दिखने लगा है। गेहूं की खेतों में पानी जमा होने से गेहूं की बालियां काला पड़ रही है। परेशान किसान नुकसान हो रही फसल को निहारते देखे जा रहे हैं।
क्षेत्र के पिपरीडीह, खरगजेपुर, भार, उस्मानपुर, सरेजा, हासपुर, इटौरा,ओन्हाइच, गोड़ी की मठिया, पतिला, फुलवारीया,गढ़िया, गजेंद्रपुर सहित विभिन्न गांवों में बैमौसम बारिश से फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है। एक माह के अंदर तीन बार बरसात तथा एक बार ओला पड़ने से गेहू की खड़ी फसल भींग गई।गेहू के खेतों मे पानी भर जाने के कारण गेहू की फसले नष्ट हो गई है।गेहू की बालियां खेत मे ही काली होकर सड़ रही है। गेहूं का रंग पीला होकर खराब हो रहा है। खेत पहुंच रहे किसान जब गेहूं की फसलों का काट रहे हैं तो बालियों से धुंआ निकल रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के किसान शिवबचन यादव, जयप्रकाश सिंह, नामवर प्रसाद, जर्नादन राम का कहना है कि बैंक से कर्ज लेकर खेेती किया था, लेकिन बेमौसम बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब कुछ समझ में नहीं आ रहा है। फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा दिया जाए।