बढुुआ गोदाम। वीर रस अवतार पंडित श्याम नरायण के पैतृक गांव डुमराव में बयालिस ग्राम क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग, महिला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग सहित अन्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 432 मरीजों का जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा बांटा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के समाजसेवी जगत सिंह और बयालिस ग्राम क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया गया। शिविर में शारदा नरायण अस्पताल के डा. संजय सिंह, डा. एकिका सिंह, डा. सुजीत सिंह, डा. खालिद कमाल, डा. सतीश सिंह, डा. अजीत सिंह और डा. अजरूदीन ने 432 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें दवा बांटा। 200 से ज्यादा महिलाओं की जांच महिला रोग विशेषज्ञ डा. एकिका सिंह ने किया। इस मौके पर सरपंच सचिंद्र सिंह, महामंत्री गणेश सिंह, प्रधानपति यशपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजनाथ सिंह, वीरभद्र सिंह, रामाश्रय सिंह, बृजेश सिंह, देवेंद्र सिंह, मिंकु सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।