नदवासराय। कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सियाबस्ती में कोटेदार और ग्राम प्रधान के विरूद्ध क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को जांच किया। टीम के इंस्पेक्टर नंदलाल ने गांव के दर्जनों कार्ड धारकों का बयान दर्ज किया। ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार ग्राम सियाबस्ती के कोटेदार गुड्डी देवी ने ग्राम प्रधान और पूर्ति विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से मार्च-अप्रैल 2016 का पात्र गृहस्थी खाद्यान्न काला बाजारी कर दिया था। जिसमें कार्ड धारक गनेश ने कोर्ट की शरण लिया। इस प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह को सौंपी गई। विवेचक ने 20 जुलाई 2017 को अंतिम रिपोर्ट लगा दी। इससे खिन्न गांव के दर्जनों कार्डधारकों ने गलत विवेचना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया। जिसमें पुन: विवेचना रविवार को क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नंदलाल ने किया। इस बावत इंस्पेक्टर नंदलाल का कहना है कि दर्जनों कार्डधारकों ने बयान दर्ज कराया कि हमें दो माह का राशन नहीं मिला है। इन्होंने यह भी बताया कि जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।