फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक मजार पर की गई चादरपोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। नगर के कारिमुद्दीनपुर में प्रसिद्ध मुस्लिम धार्मिक विद्वान बुखारी मौलाना मुफ़्ती शरीफुल हक अमजदी के 18 वें दो रोजा उर्स पाक के पहले दिन गुरुवार की रात नात और करात के मुकाबला के साथ नातिया तकरीर हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को चादरे जुलूस गुल पोसी का आयोजन किया गया। शारहे बुखारी के कारिमुद्दीनपुर सट्टी स्थित पैतृक मकान से सज्जादा नशीं मौलाना हमीदुल हक बरकाती के नेतृत्व में धार्मिक रीति रिवाज के साथ 4 बजे प्रारंभ होकर देर शाम करीमुद्दीनपुर बरकात नगर स्थित उनकी पाक मजार पर चादर चढ़ाने के साथ समाप्त हुआ।
शारहे बुखारी व प्रसिद्ध मदरसा अल्जामियतुल अशरफिया मुबारकपुर के नाजिमे तालिबात मौलाना मुफ़्ती शरीफुल हक अमजदी के दो दिनी उर्स पाक के पहले दिन गुरुवार की रात्रि को आयोजित नात व करात के मुकाबले में नात पढ़ने में मदरसा अमजादिया करीमुद्दीनपुर के छात्र शोएब राजा को प्रथम तथा मदरसा शमसुलउलूम करीमुद्दीनपुर के छात्र गुलाम कादिर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

करात प्रतियोगिता में मदरसा एहसानुल उलूम कादीपुरा के छात्र मोहम्मद सद्दाम हुसैन को पहला तथा मदरसा अमजादिया करीमुद्दीनपुर के छात्र नुरुस्लाम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मौलाना कारी गुलाम ,मौलाना वलीउल्लाह मुंबई, शेर बंगाल शामिमुजमा आदि ने भी तकरीर दी। शुक्रवार की शाम को शारहे बुखारी को खेराजे अक़ीदत पेश करने के लिये उनके पैतृक मकान से चादरे जुलूस सज्जादानशीं मौलाना हमीदुलहक बरकाती व हजरत मौलाना शामिमुजमा कोलकता, मौलाना कारीगुलाम,डा मोहिब्बुलहक आदि की मौजूदगी में निकलकर देर शाम बरकात नगर स्थित मजार पर पंहुचा।वहां धार्मिक रीती रिवाज के साथ चादर को पाक मजार पर पहुंचाकर चादरपोशी की गई। इस अवसर पर अंजुमन कादरिया कारिमुद्दीनपुर,अंजुमन उस्मानिया बड़ागांव व अंजुमन सिद्दिकिया बड़ागांव ने नातिया कलाम पढ़ा।इस मौके पर मौलाना डा मोहिब्बुल हक,मौलाना शामिमुजमा कोलकत्ता,मौलाना वलीउल्लाह,मौलाना कारी गुलाम,मौलाना शमीम आजमी,मौलाना जमाल,मौलाना वाहिदुल हक आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें