मऊ। अपने पिता का ब्रह्मभोज बताकर पचास हजार रुपये के टेंट के सामान को एक जालसाज ने उसे दूसरे दूकानदार का बेच दिया। टेंट कारोबारी की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सामान को दूसरे दूकानदार के यहां से बरामद कर दिया।
मधुबन के मुन्ना टेंट हाउस पर एक युवक 8 तारीख को अपना नाम राजू यादव निवासी सिसवा बखरिया बताकर अपने पिता का ब्रह्मभोज 10 तारीख को बताते हुए सामान बुक कराया। कुर्सी, चारपाई, गद्दा, मेज, भगौना आदि टेंट का सामान बुक कराकर वह चला गया। दुबारा वह नौ अक्टूबर की शाम मुन्ना टेंट हाउस पर पीकप गाड़ी से पहुंचा और कहा कि जो सामान हम नोट कराये थे वो सामान हमारी गाड़ी पर लाद दीजिए। सुबह 10 बजे हमारे घर आकर अपने कर्मचारियों से उसे लगवा दीजिएगा। सामान लेकर अगले दिन मुन्ना टेंट हाऊस के कर्मचारी जब पहुंचे तो उस गांव में बुक कराने वाला का कहीं अता पता नहीं था और न ही किसी का ब्रह्मभोज ही था। कर्मचारियों ने जब दूकान पर आकर टेंट कारोबारी को यह बात बताई तो दूकानदार के होश उड़ गए।
दूकान के मालिक मैनुद्दीन उर्फ मुन्ना ने 10 तारीख को मधुबन थाने में तहरीर अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। जिस पर सक्रिय हुई पुलिस ने गुरुवार को दोहरीघाट बाजार में सजी दुकानों के मेजों को चेक किया तो एक मेज मुन्ना टेंट हाउस का निकला जिस पर पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया। दूकानदार ने बताया कि यह मेज हम भाड़े पर छांगुर टेंट हाउस गोंठा के यहां से लाए हैं। पुलिस छांगुर टेंट हाउस गोंठा पहुंची जहां रखा हुआ सारा बरामद हुआ। छांगुर टेंट हाउस के मालिक छांगुर ने बताया कि यह सामान 10 तारीख को एक आदमी पिकअप पर लाया और विदेश जाने के नाम पर अपने को टेंट का कारोबारी बताते हुए बेचा। जिसको हमने 22500 नगद देकर खरीद लिया। कारोबारी अपना घर आजमगढ के जिले लाटघाट में बताया। उसके साथ एक व्यक्ति जो गोंठा का रहने वाला था उसे लेकर हमारे पास आया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।