फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में शराब बरामद, उपकरण भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर शराब तश्करी के बड़े पर्दाफाश का प्रयास कर रही है। हालां कि अभी उसने इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर गांव में बुधवार की रात एक व्यक्ति के घर छापा मारा। इस दौरान 200 से अधिक निर्मित देशी शराब की पेटी, 8 ड्रम केमिकल, रैपर, बोरियों में भरी शीशी, ढक्कन, पैकिंग मशीन आदि बरामद किया। पुलिस ने उसी गांव के बगल से एक व्यक्ति के घर से 150 से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटी भी बरामद की है। पुलिस मामले की अभी छानबिन कर अन्य शराब तश्करी से जड़े कारोबारियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें