घोसी। नगर के पुराने पोस्ट आफिस के पास रविवार को दिन में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। जहां से सुहेल व सदरे आलम को गंभीर चोट लगने के कारण मऊ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुहेल की मौत हो गई।
घोसी नगर के बड़ागांव रेलवे क्रासिंग निवासी सदरे आलम (22) पुत्र एहसान व सुहेल (14) पुत्र रमजान मोटरसाइकिल से शादी का सामना खरीदने के लिये बस स्टेशन आ रहे थे। जब वह नगर के पुराने पोस्ट आफिस के पास पंहुचा तभी ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे सुहेल नीचे गिर गया और ट्रक का पहिया इसके पैर पर चढ़ गया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां सुहेल की मौत हो गई जब कि सदरे आलम का इलाज चल रहा है। सदरे आलम के घर उसके बड़े भाई की शादी है।