अमिला। स्थानीय अमिला चौहानपुरा में राधा कृष्ण के मूर्ति की स्थापना के क्रम में महिलाओं तथा कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा जुलूस निकाला। श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
जुलूस अमिला चौहानपुरा स्थित नवनिर्मित मंदिर से चलकर अकटहा,भटमिला, अमिला, अमिला क़स्बा,चिरैयाडार,महरुपुर,सोनडीह, बाबा थानीदास स्थित देव स्थानों का भ्रमण कर राधाकृष्ण की झांकी के साथ विधिपूर्वक पूजन अर्चन किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु देवी देवताओं के जयकारे लगाते चल रहे थे। आयोजक धर्मदेव चौहान ने बताया कि तीन दिन कलश यात्रा के उपरांत कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राधाकृष्ण की मूर्ति मंदिर में स्थापित होगी। इस मौके पर रामबली चौहान,रामशब्द चौहान, रामाज्ञा, रवि,अमरजीत चौहान, राजेश, सोनू, संदीप, नवनीत, यदुनाथ आदि उपस्थित रहे।