फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश बचाओ देश बनाओं के नारे के साथ सपाईयों ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वर्ष 1942 में महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के तर्ज पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देश बचाओ देश बनाओ नारे के साथ जिला मुख्यालय पर जनसभा कर शिथिल हो रहे कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सपा के सभी संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन राम दुलारे राजभर ने कहा कि जिस प्रकार से वर्ष 1942 में देश अंग्रेजों से पीड़ित था ठीक पचहत्तर साल बाद देश की जनता केंद्र सरकार व राज्य सरकार से पीड़ित है। आज लोकतंत्र की सरेआम हत्या कीजा रही है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण गोवा व बिहार है। कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले छप्पन इंच के सीना वाले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते ही एक सिर के बदले दस सिर वाली बात भूल गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन को देश में क्रांति दिवस के रुप में मनाया जाता है। इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने जुुल्मी सरकारों के खिलाफ बिगुल फूंका है। कहा कि जिस प्रकार से अंग्रेज बाहरी थे ठीक उसी प्रकार से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उत्तराखंड से आयातित हैं। विधानसभा चुनाव मेंब भाजपा जिस ध्वस्त कानुन व्यवस्था की दुहाई देकर जनता के साथ छल किया आज योगी राज में गुंडागर्दी चरम पर है। जनसभा को एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व सांसद चंद्रदेव राजभर,सुधाकर सिंह, बैजनाथ पासवान, सुबाष यादव, अंशा यादव, आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रामधनी चौहान, नन्हकू प्रसाद राजभर, हजारी सिंह, अल्ताफ अंसारी, शैलेंद्र यादव साधु, शिव प्रताप यादव, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, अमीरुल्लाह खान, संजय पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। संचालन कुद्दूश अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें