फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी में लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने बेरोजगार युवक से 16 लाख रुपये ले लिया। दो साल बाद नौकरी नहीं मिली और न ही पैसा वापस मिला तो पीड़ित ने कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध शुक्रवार को देर शाम धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ीपुर गांव निवासी और वीरेंद्र गौतम का आरोप है कि उसके ही गांव का रहने वाला अर्जुन राजभर जो काफी दिनों तक अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था।
साल 2024 में वह गांव वापस आया। खुद को लोक निर्माण विभाग का एक बड़ा ठेकेदार बताते हुए बड़े लोगों में पहुंच बताया। आरोपी ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फरवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक विभिन्न तिथियां में 16 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

दो साल बाद जब पीड़ित को नौकरी नहीं मिली तो उसने रुपये की मांग की तो आरोपी आनाकानी करने लगा। रुपये वापस नहीं मिले तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इस बारे में कोतवाल केके वर्मा ने कहा कि 16 लाख की जालसाजी की शिकायत पर एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें