फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 सेमी घटी घाघरा, लोगों ने ली राहत की सास

Sat, 22 Jul 2017 12:18 AM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। ब्लाक मुख्यालय से गुजरी घाघरा कभी घटती है तो कभी बढाव पर होती है। घाघरा के जलस्तर में घटाव होने पर भी खतरा बरकरार रहता है। शुक्रवार की शाम विभाग ने घाघरा के जलस्तर में 16 सेमी घटाव दर्ज किया। जलस्तर में घटाव होने पर विभाग के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी राहत महसूस किया। हालांकि कटान का सिलसिला अभी भी जारी है।
विज्ञापन

  बताते चले घाघरा के जलस्तर में घटोत्तरी होने पर कटान तेज होने लगती है। गेज नापने और घाघरा के जलस्तर पर निगाह रखने के लिए तैनात सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की मानें तो नदी कब बढ़ने लगेगी, कोई भरोसा नहीं। वैसे नदी का जलस्तर दो बार सुबह और शाम को दर्ज किया जाता है। सुबह तक जलस्तर स्थिर था। लेकिन शाम को अचानक घटाव होने लगा। 24 घंटे के अंदर हुए इस घटाव से लोगों ने राहत लिया। क्योंकि अगर घाघरा बढ़ी भी तो 24 घंटे में 16 से 20 सेमी ही बढ़ेगी। बताते चले घटाव के बाद भी नदी के तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा अभी भी बरकरार है। बताते चले 20 जुलाई को नदी का जल स्तर जहां 4 सेमी बढा रिकार्ड किया गया था। वही 21 जुलाई को 16 सेमी घटना पाया गया। नदी के घटने-बढने के क्रम से लोगों में अभी भी भय व्याप्त है। साथ ही कटान से नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहरों को खतरा बढ़ गया है। आज गौरीशंर घाट पर घाघरा का जल स्तर 59.32मीटर रहा जबकी कल जल स्तर 69.48 मीटर था, जबकि  खतरे  निशान 69.90सेमी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें