फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 अस्पतालों पर 1588 मरीजों का मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 119 डाक्टरों की टीम ने 1588 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान बेहतर उपचार के लिए 10 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल और सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

हर रविवार की तरह नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया तथा डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 59 मरीज, भरुहू का पुरा में 58 और छोटी महरनिया में 20 और डोमनपुरा में 39 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं सबसे ज्यादा 85 मरीजों का उपचार चिरैयाकोट पीएचसी में हुआ। इसीक्रम में सिपाहइबाहिमाबाद पीएचसी में 26 मरीजों ने उपचार कराया।इसी तरह से खुरहट में 38 , अईलख में 48मरीजों का उपचार किया गया। 44 अस्पतालों पर 119 चिकित्सकों की टीम ने 340स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1588 मरीजों का उपचार किया।इसमें 698पुरूष जबकि जबकि696 महिला मरीज और 194 बच्चों का उपचार किया गया। मेले में 20आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। वहीं 10 मरीजों का प्राथमिक उपचार उन्हें रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें