फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मना अन्नप्राशन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को अन्नप्राशन दिवस मनाय गया। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह के बच्चों को पूरक पोषाहार दिया गया एवं बेहतर पोषण के लिए जरूरी पूरक पोषाहार के विषय में जानकारी दी गई। इसके अलावा सभी धात्री महिलाओं को छह माह
विज्ञापन

सिर्फ स्तनपान और इसके बाद अतिरिक्त ऊपरी अर्ध ठोस आहार देने कि सलाह दी गई।
जिले के सदर तहसील, मधुबन, घोसी तथा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को अन्नप्राशन दिवस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की देखरेख में मनाया गया। परदहा ब्लाक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ब्लाक के सीडीपीओ दिनेश राजपूत द्वारा शिशुओं को खीर तथा हलवा खिलाकर इसकी शुरुआत की गई। साथ ही महिलाओं को भी पूरक पोषाहार के विषय में एवं साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि छह माह तक शिशु का वजन लगभग दो गुना बढ़ जाता है एवं एक वर्ष पूरा होने तक वजन लगभग तीन गुना एवं लंबाई जन्म से लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाती है। इसके लिए अतिरिक्त पोषक आहार की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें