फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी को जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बकवल स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को कांग्रेेस जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी का जन्मदिवस मनाया गया। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के चित्र के समक्ष केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियां एवं फिरका परस्ती ताकतों से लड़ने के लिए एक मात्र राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ही हैं। वहीं सेवा दल के जिलाध्यक्ष ओम नारायण शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी संघर्षों के नायक हैं। कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं का मार्गदर्शन केवल राहुल गांधी ही दे सकते हैं। इस मौके पर सुशील कुमार चौधरी, माधवेंद्र बहादुर सिंह, मुस्ताक अली, जन्मेजय सिंह, अशोक सिंह मुकेश राजभर महेंद्र यादव रमन पांडे पप्पू अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोपागंज: कोपागंज ब्लाक के अमनरोड पर कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 49 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष समीउल्लाह अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी नेक नियति व सादा जीवन उच्च विचार के आदर्शों पर चलकर राजनैतिक दोषों को मुक्त करने का कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण कांग्रेस फिर से मजबूत होकर आम आदमी के लिए जन कल्याण की योजनाओं का संचालन कर देश की सेवा करेगी। इस अवसर पर सभी ने केक काटकर राहुल गाँधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कार्यो पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें