फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस मना

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के जंगे आजादी की महानायिका वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर शहीद स्मृति दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर इनकी बलिदानी गाथा को याद किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हिमांशु राय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत थीं। उनके द्वारा भड़काई क्रांति की ज्वाला से अंग्रेज शासन बुरी तरह हिल गया था।हालांकि अंग्रेजों ने इस क्रांति को दबा दिया था पर महारानी के बलिदान ने देश में क्रांति की जो बीज बोए उसने अंग्रेजी हुकूमत को 100 साल के अंदर भारत से उखाड़ फेंका। इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू गुप्ता ने कहा कि लक्ष्मीबाई ने देश के जंगे आजादी की लड़ाई में अपने रक्त से देश प्रेम की अमिट गाथा लिखी जो भारत ही नहीं बल्कि विश्व की महिलाओं को गौरवांवित करती है उन्होंने कहा कि आजादी की बलिवेदी पर मात्र 23 वर्ष की उम्र में अपना बलिदान देकर उन्होंने देश भक्ति और बलिदान का इतिहास रचा। देशवासी उनके त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, हेमंत कुमार, अजय राय, हरिचंद पटेल, सुरेंद्र राय, श्रीकांत, आशीष शर्मा, विकास वर्मा, रामचरित राजभर, पप्पू सोनकर, संजय चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें