28वें सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुवात सोमवार 17 जून से हुई। जिसमें पहले दिन एआरटीओ कार्यालय परिसर में लोगों को पंपलेट बांटकर जागरुक किया गया। इस दौरान एआरटीओ अवधेश कुमार ने मौजूद लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि जीवन बहुत अनमोल है। ऐसे में हम सभी को जागरुक रहकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि आप जब भी बाइक चलाएं हेलमेट जरुर पहनें। इससे दुर्घटना के समय काफी राहत मिलती है। वहीं जब भी कोई चार पहिया वाहन चलाते हैं तो सीट बेल्ट अवश्य पहनें क्योंकि दुर्घटना के वक्त आप सीट बेल्ट से बच सकते और आपको शरीर भी स्टेयरिंग से आपको चोंट लगे। वहीं पीटीओ मानवेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार ने आपकी सुरक्षा के लिए तमाम नियम और कानून बनाएं हैं। ऐेसे में हम सभी को कर्तव्य है कि हमें यातायात नियमों का पालन जरुर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से देर भली। क्योंकि घर पर आपको कोई इंतजार कर रहा है। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ अवधेश कुमार ने मौजूद लोगों में पंपलेट वितरण किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।