फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन पहचान में जनपद को मिली सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ओपी त्रिपाठी ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षकों की बैठक ली। कहा कि लखनऊ में मुख्यमंत्रीअ की समीक्षा बैठक में जनपद के मिशन पहचान को सभी ने सराहा। सभी के सामने मऊ में चल रहे मिशन पहचान का प्रस्तुतीकरण वीडियो एवं पावर पॉइंट के माध्यम से पेश किया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि मुख्य रूप से अध्यापकों के साथ संवाद, समर कैंप, बच्चों के अंग्रेजी में हस्ताक्षर एवं सुविचार के साथ साथ अधिगम स्तर का मूल्यांकन बहुविकल्पीय परीक्षा करा कर किए जाने की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। बताया कि ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम में भी भाषा एवं गणित के अधिगम स्तर में जनपद मऊ प्रथम स्थान पर चयनित है। ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम को समय पूर्ण करने में हम पूरे प्रदेश में छठवें स्थान पर हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी किया। जिसमें सभी विद्यालय 25 जून से साफ सफाई एवं हर व्यवस्था सुचारू रूप से व्यवस्थित करते हुए एक जुलाई से शिक्षण कार्य प्रारंभ करेंगे। एक जुलाई को जो नए बच्चे नामांकन कराएंगे। उनको उपहार के साथ उनका विद्यालय में स्वागत किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों की हस्ताक्षर पंजिका जिसमें प्रतिदिन सभी बच्चों को अंग्रेजी में हस्ताक्षर करने हैं वह पंजिका अनिवार्य रूप से प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर कक्षा वार अवश्य होने चाहिए अन्यथा की स्थिति में वह विद्यालय दंड का भागीदारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें