फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल समेत प्राइवेट अस्पतलों में इलाज के लिए पहुंचाया गया। घटना के दौरान बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। तीन घटनाओ में जहां बुलेट पेड़ से टकराई तो वहीं दो बाइक आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन

दुबारी: मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर मोड़ के करीब शनिवार की रात नौ बजे एक बुलेट मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। जिससे बुलेट सवार दो युवक घायल हो गए। दुबारी निवासी दीपक और नौशाद बुलेट से बलिया जिला के उभांव थाना के गाँव इब्राहिम पट्टी बरात में जा रहे थे। कटघराशंकर चट्टी के पास बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ में टकरा गयी। सूचना पर परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंच और दोनों को जिला मुख्यालय के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
मधुबन : थाना क्षेत्र के बनियाबान तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में 29 वर्षीय बाइक सवार घायल हो गया। बेलागदायनपट्टी गांव निवासी राजेन्द्र यादव (29) पुत्र हरीश चंद्र वाईक से सिपाह इब्राहिमाबाद से आ रहा था। बनियाबान तिराहे पर सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। इसमें राजेन्द्र को गंभीर चोटें आई। उसे पीएचसी में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

चिरैयाकोट: आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर रमनवल सिंह महाविद्यालय के पास रविवार की सुबह बाईक को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोइरियापार गांव निवासी दीना चौहान 28 पुत्र रामरज चौहान रविवार को बरात मे शामिल होने गाजीपुर के दुल्लहपुर शनिवार को गया हुआ था। रविवार की सुबह वापस आते समय रामनवल सिंह महाविद्यालय के पास दूसरी बाईक से उसकी भिड़त हो गई। लोगों ने घायल को चौक बाजार में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन उसे लेकर आजमगढ़ चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें