फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी गांव में कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने को लेकर महिलाओं ने रविवार को जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच पुलिस प्रशासन को चेतावनी दिया कि गांव में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगा तो पुलिस चौकी, थाना तथा तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी गांव में कचिया शराब की बिक्री के खिलाफ ग्रामीण गुस्से में हैं। पुलिस प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने से गांव की नाराज महिलाओं ने युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शाम ढलते ही शराबियों के आतंक से महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा। महिलाओं ने कई बार शराब की अवैध रूप से हो रही बिक्री को बंद कराने की मांग की लेकिन रोक नहीं लग पाई। आंदोलन के माध्यम से शराब की दुकानों को बंद कराया जाता है, लेकिन शराब माफिया पुलिस की मिलीभगत से चालू करा देते हैं। महिलाओं ने नारेबाजी के बीच शराब बिक्री पर अविलंब प्रतिबंध नहीं लगाए जाने पर ब्लाक से जिला मुख्यालय तक आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर राजू, .शिवलाल, लौजारी, .रामरतन, रामजी राव, .जितेंद्र, मोफीज, रघुनी, शांति देवी, सुभागी देवी, सुशीला देवी, प्रमिला देवी, नीता देवी, बिंदू देवी, रामकेशी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें