फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

158 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटीआई एजूकेशन द्वारा बुधवार को नगरपालिका कम्युनिटी सभागार में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में पांच कंपनियों शामिल हुई, जिसमें मेले में शामिल 363 प्रतिभागियों में साक्षात्कार के बाद 158 युवाओं को चयनित किया।
विज्ञापन

आयोजित रोजगार मेले की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे से हुई। मेले में माइक्रो टर्नर, जीके वायरवेडिंग, वाइविंग इंडिया, एनवाई सिनेमा और एंजिस कंपनी में हिस्सा लिया। मेले में रोजगार प्राप्त करने के लिए 363 प्रशिक्षाणार्थियों ने भाग लिया। जिनमें 158 युवाओं को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के बाद चुना गया। इससे पहले मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में परियोजना अधिकारी एमपी सिंह द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा मेले में सफल प्रतिभागियों को बधाई दी, वहीं असफल प्रतिभागियों को हिम्मत ना हारने की सलाह देते हुए दुबारा प्रयास करने की नसीहत दी। इस दौरान रोजगार के साथ 15 प्रतिभागियों ने स्वरोजगार हेतु तथा 12 ने आवासीय ऋण के लिए भी आवेदन दिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटीआई एजूकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह, आशूतोष, सर्वेश, आनंद मौर्या, रामानंद सिंह, गोपाल दुबे, शाश्वत सिंह, अनूप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें