मऊ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को सक्रिय क्षय रोग खोज कार्यक्रम (एसीएफ) का शुभारंभ किया गया। पहले दिन गठित टीमों ने घर- घर जाकर लोगों की जांच करने के साथ उन्हें टीबी से बचाव के बारे में जानकारी दी।
सोमवार को जिले में 10 जून से 22 जून तक चलने वाला सक्रिय टीबी खोजी अभियान का शुभारंभ बालनिकेतन तिराहा स्थित टीबी क्लीनिक से किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल की नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने टीबी क्लीनिक में आए मरीजों की जांच कर किया गया। इसके बाद अभियान के लिए गठित 89 टीमों द्वारा करीब दो हजार घरों में डोर टू डोर सर्वे कर संभावित मरीजों का सैंपल लिया। साथ ही लोगों को टीबी रोग के लक्षण तथा उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत जिले की कुल आबादी का 10 फीसदी अर्थात साढ़े तीन लाख लोगों की जांच की जाएगी। जहां टीबी से ग्रसति पाए जाने पर मरीज का उपचार टीबी क्लीनिक में किया जाएगा।