फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी: एसके त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित एक रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से शुक्रवार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी व्यापारियों को शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सब की जिम्मेदार है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एसके त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मुहैया कराने एवं खाद्य जनित खतरों को रोकने, पता लगाने और उनके प्रबंधन में मदद, खाद्य संरक्षा में योगदान, मानव स्वास्थ, आर्थिक समृद्धि, कृषि बाजार में पहुंच, पर्यटन और सतत विकास की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर के दीक्षित ने कहा कि खाद्य पदार्थ से होने वाली बीमारियां गैस्ट्रो फूड प्वाइजनिंग एवं जल जनित बीमारियां दूषित पानी को ना पिए इससे पीलिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां होती है।
इसके पूर्व जनपद के विभिन्न तहसीलो ग्रामीण अंचलों से आए हुए व्यापारियों को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर उमर द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी की भी जिम्मेदारी बनती है कि सब को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉक्टर रामगोपाल, कन्हैया लाल जायसवाल, श्रीराम जायसवाल आदि ने भी गोष्ठी में अपने विचार रखे ।इस मौके पर श्याम सुंदर गुप्ता, दिलीप कुमार, संजय गुप्ता,संतोष कुमार, श्रवण कुमार, हरिश्चंद्र, मनोज कुमार, हरिशंकर जायसवाल, जगदीश प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार समेत जिले के विभिन्न तहसीलों से आए व्यापारी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें