फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण अंतिम दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । जनपद में बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए जरूरी भूमि के अधिग्रहण कार्य अंतिम दौर में है। इसके लिए जनपद की दो तहसीलों के 40 गॉवों से होकर गुजरने वाले में कुल 26.4 किमी लंबाई वाले एक्सप्रेस वे के लिए आवश्यक 375.75 हेक्टेयर भूमि में से 97 फीसदी से अधिक जमीन के अधिग्रहण का काम पूरा हो चूका है। एक्सप्रेस वे के लिए जनपद में जमीनों के मुआवजा और अन्य मद के लिए 616.75 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है । जिसमें से 612.08 करोड़ रुपए का मुवावजा किसानों को दिया जा चूका है।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो अगले साल दिसंबर माह तक एक्सप्रेस वे की पिचिंग का कार्य पूरा करने की पूरी कोशिश है। लेकिन वर्ष 2021 में इस सड़क पर वाहनों के दौड़ने का सिलसिला जारी हो जाएगा। प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार में शुरू हुए पूर्वांचल के एकमात्र एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य अंतिम दौर में है। एक्सप्रेस वे मऊ जनपद की 2 तहसीलों मुहम्मदाबाद गोहना और मऊ सदर तहसील से होकर गुजरेगा। इसके लिए मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के 33 और सदर तहसील की 7 ग्राम सभाओं की 297.27 हेक्टेयर भूमि किसानों से ली जानी है। इसके अलावा 28.481हेक्टेयर सरकारी जमीन भी इस अधिग्रहित की गई है । अभी तक किसानों से 97.2 फ़ीसदी जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। एक्सप्रेस वे के कार्यों की सडमीक्षा और खर्च हुए धन राशि की जांच के लिए शनिवार को जनपद मुख्यालय पहुंची यूपीडा की आडिट टीम ने एक्सप्रेस वे के सभी आवश्यक कागजातों की जांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें