फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल और सड़कों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के वित्तीय वर्ष 2019-20 में कराए जाने वाले विकास कार्यो के प्रस्तावित बजट को लेकर नगर सदस्यों की बैठक बुधवार को अध्यक्ष शकील अंसारी शब्बू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की सहमति से आगामी साल के लिए 10 करोड़ 83 लाख 95 हजार रुपये का बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया।बजट के बारे में जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी और अधिशासी अधिकारी रामसफ़ल ने बताया कि आगामी साल के बजट में पेयजल, सड़क, नाली और लाइटिंग आदि के सुधार के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। बताया कि बैठक में नगर की आमदनी बढ़ाने को लेकर भवन शुल्क और दाखिल खारिज शुल्क में बढ़ोतरी किये जाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। पेश किए गए बजट कर अनुसार आगामी वित्तीय साल में विभिन्न मदों से नगर की कुल संभावित आमदनी 10 करोड़ 84 लाख 53 हजार रुपये दर्शायी गई है। इसके सापेक्ष 10 करोड़ 83 लाख 95 हजार का खर्च दर्शाया गया है। इस प्रकार बजट में 58 हजार रुपये का लाभ दर्ज किया गया है। सभी प्रस्तावों को हर्ष ध्वनि और आम सहमति से पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सभासद अबुजर मदनी,रमेन्द्र सिंह, आजम खान, नंदलाल सोनकर,राजेश यादव, अजय चौधरी, इकबाल, बिलकिस बानो, आदि समेत अन्य सभासद व नगर कर्मी मौजूद रहे। सर्वसम्मति व आपसी सदभाव से बजट पास होने पर अध्यक्ष शकील अंसारी व अधिशासी अधिकारी ने समस्त सभासदों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें