फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के पराक्रम से बढ़ेगा सेना का मनोबल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी शिविरों पर बमबारी के बाद सेना के जवानों तथा पूर्व सैनिकों, अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। बातचीत में सभी ने वायुसेना के साहसिक कार्य के लिए सेना को बधाई दी। कहा कि वायु सेना के इस जवाब से सेना का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

ताजोपुर के पूर्व ब्रिगेडियर पीएन सिंह ने कहा कि वायुसेना द्वारा पीओके के आतंकी शिविरों पर बमबारी करना स्वागतयोग्य कदम है। प्रधानमंत्री द्वारा सेना को खुली छूट दिए जाने से सेना का मनोबल तो बढ़ा ही है। नसोपुर के पूर्व सैनिक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पुलवामा में आतंकी घटना के बाद बमबारी होनी ही चाहिए। सेना पाक को सबक सिखाकर रहेगी। खालसा चक के पूर्व सैनिक नंदलाल सिंह का कहना है कि भारतीय वायु सेना का कदम सराहनीय है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के चलते हुआ है। भारतीय वायु सेना के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। ताजोपुर के पूर्व सैनिक नागेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दी है। अब सेना पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों को नष्ट कर आतंकी आकाओं को मार गिराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें