फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप जारी, नहीं जल रहे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड से गरीबों के मरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था ही नहीं की जा सकी है। अलाव न जलने से लोग कांपते हुए देखे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को धुंध सुबह लगभग आठ बजे तक छाया रहा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेंटीग्रेट रहा। दिन भर हल्की धूप रहने से लोगों को ठिठुरते देखा गया। ठंड से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत नहीं उठाई जा सकी है।शासन की तरफ से आम लोगों को ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों अलाव जलवाने तथा गरीबों को कंबल वितरित करने का फरमान जारी किया गया है।
तहसीलों को बजट भी जारी कर दिया है। लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के बाद भी न तो अलाव जलवाया जा रहा है और न ही कंबली वितरण कियभा जा रहा है। कहीं-कहीं कुछ लोगों को कंबल देकर इतिश्रिी कर दी जा रही है। शीतलहर के चलते ट्यूशन पढ़ने जाने वाले छात्रों तथा अपने दैनिक कार्य पर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम होते ही लोगों का बुरा हाल रहा। सवारी वाहन न मिलने से लोग देर शाम तक रोडवेज बसों की प्रतीक्षा करते देखे गए। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार ठंड का कहर जारी रहने के बाद भी क्षेत्र के कहिनौर, पिपरीडीह, उस्मानपुर सहित विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें