मऊ। नगर के नसोपुर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय 11वीं वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। जिसमें विद्यालय की छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम खेल दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि, नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली।
शुभारंभ के बाद छात्रों को संबोधित करते हुआ नगरपालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। क्योंकि आज के बच्चे खेल के मैदान से बहुत दूर होते जा रहे हैं। जो उनके भविष्य के लिए बहुत ही हानिकारक है।
उन्होंने 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, टॉफी रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, फ्री रेस, मार्बल रेस, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो इत्यादि खेलों में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने बैडमिंटन सिंगल ( कनिष्ठ वर्ग ) से अनन्या राय, ब्लू हाउस को प्रथम, रोली यादव, रेड हाउस को द्वितीय तथा तबस्सुम, हेलो हाउस को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। टॉफी रेस में नर्सरी की छात्रा प्रिंसी सिंह, अनन्या एवं प्रफुल्ल को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया एवं अन्य पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या माया सिंह ने कहा कि भविष्य में हम अपने जिले को खेल में राष्ट्रीय स्तर तक ख्याति प्रदान कराने के लिए अग्रसर हैं एवं इसके लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। अंत में विद्यालय के प्रबंधक बीडी सिंह ने कहा कि खेलकूद का जीवन में बहुत महत्व होता है। शरीर दिमाग स्वस्थ रहने से व्यक्ति की कार्य क्षेत्र में भी वृद्धि होती है।