फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा भारत की अनमोल धरोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केन्द्र मऊ के तत्वावधान में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को सकारात्मकता जागरूकता एवं शिक्षा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता एंव शिक्षा से ही भारत की तस्वीर बदली जा सकती है। यह युवाओं सही संभव है क्योंकि युवा ही भारत की अनमोल धरोहर हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक ने कहा कि सकारात्मक भारत से उन्नतिशील भारत का निर्माण होगा। कहा कि आज स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जो गांव खुले में शौच मुक्त हो रहे हैं उनमें युवा शक्ति का सर्वाधिक योगदान है। डॉ. रेखा दुबे ने कहा कि युवा राष्ट्र का निर्माता है। उसका संकल्प सीधे सिद्धी को ओर जाता है। इस अवसर पर देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सोनल सिंह प्रथम, रश्मि ने द्वितीय और निवेदिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। नेहरू युवा केंद्र के एसीटी ओम प्रकाश मिश्र ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन से हुआ। जिला व्यायाम प्रशिक्षक शिव गोविंद राय ने युवाओ को योग करने की नसीहत दी। कहा कि युवा भारत के अनमोल धरोहर हैं। युवा जितना अधिक स्वस्थ रहेगा देश उतना अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर नेहा साहनी, प्रीती यादव, नेहा यादव, श्रद्धा पांडेय, किरन मौर्या, शुकराना खातून, गजाला परवीन, डॉ. मानिका तिवारी, सरोज पवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें