400 केवी विद्युत उपकेंद्र कसारा में रिले रेट्रो फिटिंग सिस्टम के बदलने के चलते 132 केवी उपकेंद्र दोहरीघाट, गोंठा, सेमरीजमालपुर के साथ हलधरपुर से जुड़े 33/11विद्युत उपकेंद्रों में 22 तथा 25 नवंबर को पूर्वाह्न आठ बजे से शाम छह बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हाईटेंशन विद्युत लाइन में होनेवाली खराबी तथा फाल्ट की जानकारी देने वाले सिस्टम रिले रेट्रो फिटिंग सिस्टम को बदलने के चलते 22नवंबर को कसारा से जुड़े 132 केवी उपकेंद्र सेमरीजमालपुर से जुड़े 33/11उपकेंद्र सेमरीजमालपुर, रजईपुर, नवोदय विद्यालय, मधुबन, कसारा, कोपागंज, पीजी सीआईएल आदि से जुड़े क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न आठ बजे से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। दोहरीघाट गोंठा सडिो्थत 132 केवी उपकेंद्र से जुड़े दोहरीघाट, कोरौली, घोसी, पांडेयपार, नदवासराय, लाटघाट, पंप कैनाल आदि उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी 22नवंबर को पूर्वाह्न 8बजे शाम 6बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।इसी तरह से 132 उपकेंद्र हलधरपुर से जुड़े 33/11उपकेंद्रों हलधरपुर, रतनपुरा, अइलख, मलय आदि उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में 25 नवंबर को पूर्वाह्न आठ बजे से शाम6बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपकेंद्र कसारा के सहायक अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि हाईटेंशन विद्युत लाइन में होनेवाली खराबी तथा फाल्ट की जानकारी देने वाले सिस्टम रिले रेट्रो फिटिंग सिस्टम को बदलने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।