फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों का कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बकाया वेतन, वर्तमान वेतन सहित दूसरी मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति सचिवों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रकाश बिंदु को सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि प्रदेश संगठन के आहाव्न पर सोमवार को सभी जिलों में कलेक्ट्रट में एक दिवसीय प्रर्दशन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन करने के बाद सचिवों ने कई सालों से बकाया चल रहे वेतन, राज्यकर्मचारी का दर्जा दिए जाने और वर्तमान वेतन का अविलंब भुगतान कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया अपनी मांगों को लेकर सचिवों का दल एक नवंबर 2018 को लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रभुनाथ यादव, अशोक शर्मा, जर्नादन सिंह, सूर्यभान सिंह, रविंद्र यादव और सुभाष यादव आदि सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें