लोक निर्माण विभाग की विशेष सचिव प्रीति शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विशेष सचिव प्रीती शुक्ला ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देेश दिया कि आप लोगों द्वारा जो भी लंबित प्रकरण है उसे जल्द से जल्द पूर्ण करा लेें। क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा हर बिंदु पर स्वयं समीक्षा की जा रही है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की प्रमुख विशेषता यह है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिले।
उन्होंने समीक्षा में सबसे खराब प्रगति आबकारी, परिवहन विभाग एवं विद्युत विभाग की मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। रैनी और गोठा में विद्युत की मरम्मतीकरण को जल्द ठीक कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना के लक्ष्य के सोपक्ष अपूर्ण आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी द्वारा दीर्घ सेतु बनवाने के लिए विधायक से स्थान का चिह्निकरण कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे दें। जिससे कार्य पूरा कराया जा सके। डूडा शहरीय आवास को भी अपने लक्ष्य के सापेक्ष आवासों का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, घोसी, मधुबन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।