फतेहपुर मंडाव। ब्लाक के गंगऊपुर में शनिवार को ग्राम प्रधान उमेश राजभर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह गठन की बैठक आयोजित हुई।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने ग्राम पंचायत में बने संपर्क मार्ग, नाली, खडंजा, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल आदि की समीक्षा करते हुए नये कार्यों को प्रस्ताव में शामिल किया। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबन के गुर बताए। वहीं ग्राम सभा में हक से महिला बाल अधिकार मंच के बैनर तले बैठक करते हुए चर्चाएं की गई। क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता सीमा ने बैठक में बताया कि स्कूल नहीं जाने वाले बच्चो को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाए तथा महिलाओं के साथ हो रहे अभद्र टिप्पणी व अत्याचार से सुरक्षा के टिप्स दिये गये। उन्होंने कहा कि महिलाओं व छात्राओं को किसी प्रकार कि अनहोनी का आभास होता है। तो 1090 पर काल करते हुए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है तथा अपने आप को सुरक्षित रख सकती है। इस अवसर पर उमेश राजभर, नंदलाल, मुनर, रीता, चंद्रावती, अनिता आदि रहे।