फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण रुकवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज।क़स्बा के उत्तर स्थित जनकल्याण दुर्गा पंडाल में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दुर्गा समिति के लोगो ने हो रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए स्थानीय थाने के अलावा उपलिकाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण को रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

क़स्बा के उत्तर स्थित जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति द्वारा वर्षो से दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। अचानक पंडाल के बगल के ही कुछ लोगों द्वारा दीवार उठाकर घेरना शुरू कर दिया। दुर्गा समिति के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए थाना कोपागंज एवं उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देते हुए निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। सदस्यों का कहना है कि इस परिसर में 1977 से दुर्गा पूजा व गोवर्धन पूजा होता रहा है। इसके अलावा प्रतिमा स्थल के पास सैकड़ों वर्ष पुराना सार्वजानिक कुंआ भी स्थित है। लेकिन आसपास के लोग उक्त स्थल पर अवैध निर्माण करवा रहे हैं। समिति के सदस्यों द्वारा विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारु हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें