फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद भी बेरोकटोक चल रहे है ओवरलोड स्कूली वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बरहिया गांव के मोड़ पर गुरुवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में आटो में सवार छात्र घायल हुए थे। इस घटना के बाद भी आरटीओ प्रशासन सचेत नहीं हुआ। हालात यह है कि अभी भी सड़क पर ओवर लोड स्कूली वाहन फर्राटा भर रहें है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूली छात्रों से भरे कई वाहन, इसमें ऑटो, मैजिक आदि धड़ल्ले से निकलते दिखे। परदहां ब्लाक के बढुआगोदाम, कोटवा, कहिनौर, रैकवारेडीह, भार, ओन्हाईच, बबुआपुर सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित कई स्कूलों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र मैजिक, ऑटो में क्षमता के सापेक्ष चार गुनी संख्या में बैठकर गतंव्य स्थान को जाते दिखे। जबकि ध्यान देने वाली बात है कि इन मार्गो पर कई पुलिस बूथ बने है, ऐसे में इन बूथों के सामने से गुजरने वाले वाहन चालक बेरोकटोक निकलते है। जोकि प्रशासन के जिम्मेदारी को बया करती है। इस बावत एआरटीओ कहकशा खातून का कहना है कि विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें