फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट के पिलर में उतरा करेंट, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बुधवार की रात एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए 15 वर्षीय किशोर की मौत टेंट के पिलर में करेंट उतरने से झुलस गया। घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने उसे पीएचसी केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रानीपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी विशाल (15) पुत्र रामप्रसाद राम बुधवार की रात क्षेत्र के फतेहपुर गांव में दोस्तों के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने आया हुआ था। जहां कार्यक्रम के दौरान टेंट के लोहे के खंभे में करेंट उतर गया। इससे अनजान किशोर ने जैसे ही खंभे को छुआ और वो करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। आननफानन में लोगों ने उसे रानीपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें