फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में अनियमितता मिलने पर रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। सरकार द्वारा खुले में शौच से मुक्त करने और शौचालय बनवाने के लिए गांवों में शौचालय निर्माण की स्थिति जानने के लिए शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव सहयोगियों के साथ सुरहुरपुर काजीपुर गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने बने शौचालयों की गुणवत्ता जांचा। इस दौरान निर्माण में अनियमितता मिलने और पात्रों का अगली क़िस्त रोकने तथा दो सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेेश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालय आवेदकों को कड़ा निर्देश दिया, बोले आप सभी लोग गड्ढा सरकार के बनाए हुए मानक के अनुरूप ही खोदें। यदि गड्ढा मानक के विपरीत खुदा हुआ पाया जाता है तो शौचालय का पैसा नहीं दिया जाएगा आप शौचालय का मकान बनाने में जितना चाहे उतना धन खर्च कर बढ़िया से बढ़िया मकान बना सकते हैं परंतु शौचालय का जो गड्ढा है वह सरकार के बनाए हुए मानक के अनुरूप ही होना चाहिए। इस ग्राम पंचायत में कुल 275 लोगों ने शौचालय के लिए आवेदन किया है जिनमें से 271 शौचालय का पैसा विभाग को मिल चुका है और विभाग द्वारा 102 शौचालयों का फोटो भी भेजा जा चुका है। उन्होंने गांव के शौचालय के निरीक्षण के दौरान भारी कमियां पाए जाने पर गांव में तैनात दो सफाई कर्मियो का वेतन काटने का निर्देश दिया । इस अवसर पर एडीओ कोऑपरेटिव आनंद श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सतीश चंद्र मौर्य, जेआरएस मनस्वी सोनकर, आदि कर्मचारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें