कोपागंज ब्लाक के कुछ युवा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं। पिछले चार माह में वे सैकड़ों पौधे लगा चुके हैं। इस कार्य के लिए उन्हें स्थानीय लोगों ने काफी सराहना कर रहे है। साथ ही उनके कार्य को बढ़ाने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता भी मुहैया करा रहे है।
कोपागंज निवासी अमित त्रिपाठी और क्षेत्र के राज पांडेय, हसन अब्बास और रवि चौरसिया ने करीब चार माह पूर्व ही बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘वृक्षाग्रही समूह संस्था’ बनाया। इस समूूह द्वारा चार माह में अब तक 500 से ज्यादा पौधे विभिन्न जगहों पर लगा चुके है। वृक्षाग्रही समूह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी याद में क्षेत्र में 21 पौधे लगाए। वहीं 15 अगस्त को क्षेत्र के पशु चिकित्सालय परिसर में 61 पौधे लगाने का कार्य किया। इसके अलावा वृक्षाग्रही समूह द्वारा अब तक 200 पौधे दूसरे लोगों को दान भी कर चुके हैं, जिससे उनके द्वारा पौधरोपण करने पर आस पास के लोग प्रेरित हो सके।
इनसेट
कोई पीसीएस तो कोई कर रहा एमबीबीएस
मऊ। वृक्षाग्रही समूह के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी बीटीसी कर रहे है। वहीं हमन अब्बास लखनऊ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के फाइनल ईयर के छात्र है, जबकि रवि चौरसिया का हाल ही में लोवर पीसीएस के तहत योजना विभाग में सेलेक्शन हुआ है। समूह के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी और रवि चौरसिया बताते हैं पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में पौधरोपण करने की ललक जगी थी। इसी को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के सामने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर अपने दोस्तों के सामने रखा। फिर टीम तैयार होने पर अपने जेब खर्च से पौधे खरीदकर लगाना शुरू किया।