फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक के ओन्हाईच ग्राम सभा के दलित बस्ती में जलनिकासी का इंतजाम न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह गंदे पानी में खड़े होकर प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक घंटे तक नारेबाजी करते हुए तीन दिवस के भीतर समस्या निस्तारित न होने पर सड़क पर उतरकर व्यापाक स्तर पर विरोध की चेतावनी दी।
विज्ञापन

परदहा ब्लाक के ओन्हाईच गांव के दलित बस्ती में विगत कई माह से जलनिकासी का इंतजाम न होने से बस्ती के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों ने कई बार समस्या के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत से लेकर ब्लाक के अधिकारियों से गुहार लगाने के साथ तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। समस्या का निस्तारण न होते देखकर नराज दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह 11 बजे गंदे पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक घंटे तक नारेबाजी करते हुए तीन दिन के भीतर निकासी का इंतजाम न होने पर सड़क पर उतरकर व्यापक रूप से प्रदर्शन की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अजय कुमार, देवचंद्र, गनेश, राम, मनतोष, सुरज,अनुज, दीपक, संजय, अजीत, विनोद, अभीषेक, सुबास, रूपचंद, बेचू, सोबराज, शिवकुमार सहित 30 से ज्यादा ग्रामीण मौत रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें