फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों का भाव आसमान पहुंचने से आम लोगों पर आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। दो सप्ताह के अंदर सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचने से लोग हैरत में हैं। भाव में तेजी आने से गृहिणीयों के रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। यहां तक कि प्याज तथा आलू भी खरीदना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरीडीह, भार, कहिनौर, रैकवारेडीह, काझा, इटौरा, बढुआगोदाम सहित विभिन्न बाजारों में दुकानदार जिला मुख्यालय के सब्जी मंडी से सब्जी लाते हैं। दुकानदारों की मानें तो बाजार में सब्जियों की आवक कम होने के साथ दाम में तेजी से उछाल आ रहा है। टमाटर, बोरो, भिंडी, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज आदि के दाम में भारी इजाफा हो रहा है। सब्जियों के दाम से बढ़ोत्तरी से महिलाओं के रसोई का बजट भी गड़बड़ाने लगा है। पिपरीडीह बाजार के सब्जी विक्रेता बब्बन, महावीर, राजू और सुरेंद्र ने बताया कि जुलाई माह में सब्जियों की आवक कम होने लगती है। बारिश न होने के चलते खेतों में सब्जियों की फसल की अपेक्षित पैदावार नहीं हो पा रही है। एक सप्ताह पहले जहां टमाटर 20 रुपये किग्रा बिक रहा था। अब 40 रुपये हो गया है। जब कि बाजार में सब्जियों की मांग तेजी से बढ रही है। इससे सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने आईं ममता देवी, कुसुम, रिंकू यादव, पूनम का कहना था कि हरी सब्जियों के रेट बढ़ता ही जा रहे हैं। किसी तरह से काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सब्जियों का रेट प्रतिकिलो में
दो सप्ताह पूर्व वर्तमान बाजार भाव प्रति किग्रा
बोरो 24 रुपया 60 रुपया
पालक 20 रुपया 40 रुपया
शिमला मिर्च 60 रुपया 100 रुपया
आलू 15 रुपया 20 रुपया
लौकी10 रुपया 30 रुपया
पत्ता गोभी15 रुपया 40 रुपया
कोहड़ा10 रुपया 20 रुपया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें