फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद भी नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कोपागंज के वाजिदपुरा और हमीमपुरा में सात दिन बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर को नहीं बिजली विभाग द्वारा बदला नहीं जा सका है। दोनों मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भीषण गर्मी और पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर कई बार शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन धारण किए हुए है। इससे लोगों को रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला वाजिदपुरा व हकीमपुरा में स्थित 630 के वी के दो ट्रांसफार्मर बीते सोमवार की रात्रि में जल गया था। सात दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर विभागीय अधिकारियो की लापरवाही के अभी तक नहीं बदला गया। सात दिनों से बिजली न होने से मुहल्लेवासी इस भीषण गर्मी व ऊमस में काफी परेशान हैं। वही विद्युत विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों की लापरवाही से लोग आजिज हैं।बिजली के न रहने से लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। बुनकर बहुल क्षेत्र होने के चलते बुनकरों के सामने भुखमरी की नौवत आ गयी है।
वार्ड सभासद शमशाद और बसपा नेता सुड्डू अंसारी का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा 24 घंटे में जले ट्रांसफार्मर बदलने का दावा किया जा रहा है । जबकि बुनकर बहुल क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से जले ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला गया।कहा की जल्द से जल्द उक्त जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो जनता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बावत तड़ियांव सबस्टेशन के जेई का कहना है की जले ट्रांसफार्मरों को भेज दिया गया है जल्द से जल्द विद्युत सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें