रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर स्थित शारदा नारायन हास्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। क्लब के अध्यक्ष गिरीराज शरण अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को नए सत्र का शुभारंभ रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से करती है। समाज को प्रेरित करने का प्रयास करती है कि सभी लोग अपने जीवन में इस उत्तम कार्य को जरुर करें। क्योंकि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं। यह एक महान सामाजिक कार्य है। जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता होनी चाहिए। इस अवसर पर सचिव आशीष अग्रवाल, नुपुर अग्रवाल, सर्वेश यादव, आजाद यादव, मालती यादव, रमेश पांडेय, जितेंद्र, नीतू, पंकज खंडेलवाल, विजय अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, राकेश गर्ग, शशि अग्रवाल, असगर अली, आलोक तिवारी, आयुष अग्रवाल, विशाल शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, आशीष टंडन आदि शामिल रहे।