फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदीकला- सुरहूरपुर मार्ग जर्जर, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। ब्लाक के मार्ग बंदीकला- सुरहूरपुर मार् पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, मार्ग के जर्जर होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क मार्ग के बनाए जाने के कई सालों बाद भी मरम्मत न कराए जाने से मार्ग पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुका हैं। इसके चलते आए दिन साइकिल और मोटर साइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप चुके हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

बताते चले पांच किमी लंबे बंदीकला- सुरहूरपुर मार्ग को दर्जनों गांवों के जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 15 साल पहले सड़क निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य के बाद एक बार भी मरम्मत न होने से कई जगह से मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई जगह गहरे गढ़्ढे बन गए हैं, इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के रामप्रकाश यादव, सुरेश यादव, सुरेंद्र चौहान, सक्कू, रजिवान सहित आदि का कहना है कि सड़क के मरम्मत कार्य कराने की मांग को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें