फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाजारों में दिखने लगी चहलपहल, फूटपाथों पर भी सज गई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद पर्व के चंद दिन बचने पर रोजेदार ईद की खरीदारी में जुट गए है। इस दौरान रात को पूरी बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। इस दौरान ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार अपने दुकान को फूटपाथ पर परिधानों से सजवा दिए है, ताकि वरायटी देखकर उपभोक्ता उनकी दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

शाम को अफ्तारी के बाद से बाजारों में चहल-पहल बढ़ जा रही है। नगर क्षेत्र के रोजा मुहल्ले से ईद की खरीदारी के लिए तरह-तरह दुकानें सजाई गई है। इसके अलावा यहां पर काफी संख्या में रोजेदार एकत्र होते हैं, जो दूर रात तक खरीदारी करने के साथ तैयारी पर चर्चा करते देखे गए। भीड़ के चलते रात को बाजार में चलना दुश्वार होता है। यह आलम रोजा से घास बाजार के बाद मिर्जाहादीपुरा चौराहे तक भीड़ जमा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें