मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोकथाम के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना के साथ चिरैयाकोट बाजार में छापेमारी किया। टीम लीडर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि मुहम्माबाद गोहना बाजार में विशाल आइस कैंडी तथा चिरैयाकोट में सूरज गुप्ता आइस कैंडी के साथ बरहदपुर गांव स्थित सुभाष चंद्र गुप्ता और नगपुर गांव स्थित लौजारी गुप्ता के सरसों के तेल की दुकान पर छापेमारी कर नमूना लिया गया। इन नमूनों को संबंधित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। छापेमारी से मुहम्मदाबाद गोहना, करहा ,चिरैयाकोट आदि बाजारों के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय हिंद राम ,पंकज यादव, रामानंद, मोहम्मद नसीम खान, रामबदन आदि रहें।